सचिन कुमार

हरिद्वार – रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को 1 साल का समय पूरा हो गया है। लेकिन युद्ध अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में दोनों देशों के आम नागरिक भी युद्ध को खत्म कर शांति कायम करने की बात करने लगे हैं। गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे रूस के 24 नागरिकों के दल ने कनखल स्थित लोधीघाट पर गंगा पूजन कर मां गंगा से युद्ध विराम की कामना की। विदेशी नागरिकों ने हिंदू विधि विधान से मां गंगा की पूजा की और देश और दुनिया में शांति बहाल होने की अपील की। ये रूसी नागरिक पिछले कई दिनों से हरिद्वार और ऋषिकेश में आए हुए हैं और लगातार 11 दिनों से हवन और गंगा पूजन कर रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि रूस से आये सभी लोग धर्मपरायण लोग है इनकी गंगा मैया में गहरी आस्था है इसलिए इन्होने माँ गंगा की पूजा अर्चना करके दोनों देशो के बीच युद्धविराम और शांति बहाल करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *