गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के एक होटल में जुआ खेलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने होटल पर छापा मारकर 25 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। जबकि 3 लोग मौके का फायदा उठा कर वहां से फरार हो गए।
डीसीपी दीक्षा शर्मा ने इस पूरे मामले पर कहा की 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, फरार 3 लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। वहीं उनके पास से 1 लाख रुपए भी बरामद हुआ है।

