हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के दौरान तरह-तरह की कांवड़ देखने को मिल रही है। कोई मनोकामना पूरी करने के लिए कांवड़ उठा रहा है तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद। वहीं उत्तर प्रदेश के शामली से हरिद्वार पहुंचे एक कांवड़िए ने अपनी मनोकामना नहीं बल्कि देश के शहीदों के लिए कांवड़ उठाई है। कांवड़िए ने न केवल अपने शरीर पर 251 शहीदों के नाम गुदवाकर टैटू बनाए बल्कि 51 छोटे तिरंगे झंडे भी पिन से गोदकर शरीर पर चिपकाए है।

विजय हिंदुस्तानी ने बताया कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों की सलामती की मनोकामना लेकर ही वह कावड़ लेने हरिद्वार पहुंचे हैं। पुलवामा अटैक के बाद देश के शहीद हुए 251 वीर जवानों के नाम उन्होंने अपने शरीर पर गुदवाए है और 51 तिरंगे झंडे लगाकर वो हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचे है। भगवान शिव से उनकी मनोकामना है कि देश तरक्की करता रहे।

गुरुवार को विजय हिंदुस्तानी हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पहुंचा और वहां से गंगाजल तथा कांवड़ लेकर शामली की ओर रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *