हरिद्वार – हरिद्वार जिले में चल रहे पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई है। बुधवार को हरिद्वार के सीडीओ प्रतीक जैन ने लक्सर क्षेत्र का दौरा किया। जहां उन्होंने लक्सर और खानपुर क्षेत्र में बने मतदान और मतगणना स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनके साथ लक्सर के एसडीएम गोपालराम बिनवाल और चुनाव ड्यूटी में लगे कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सीडीओ प्रतीक जैन ने बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना और मतदान को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई हैं। 26 सितंबर को मतदान वाले दिन सभी पोलिंग बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। मतगणना को लेकर भी पुख्ता तैयारियां की गई है। उनका प्रयास है कि समय से पूरी मतगणना की जाए इसलिए पूरे जिले में 280 टेबल बनाई गई है जिनमें से 36 लक्सर में है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने से लेकर परिवहन सुविधा की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

वाइट – प्रतीक जैन , सीडीओ , हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *