हरिद्वार – एसएसपी अजय सिंह द्वारा वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने कामयाबी हासिल करते हुए 4 फरवरी को चेकिंग के दौरान दुर्गेश्वर महादेव मंदिर के पास से 3 अभियुक्त को बाइक चोरी के सम्बन्ध में दर्ज 17/23 धारा 379 आईपीसी से सम्बन्धित मोटरसाइकिल नंबर UK08X9657 के साथ दबोचा।
पूछताछ के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर अलग-अलग जगह से चोरी की गई अन्य 9 मोटरसाइकिल रेगुलेटर पुल के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। बरामद गाड़ियों में से 02 मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में व 01 मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत है। अन्य मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त पैसा कमाने और घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चुराई गई मोटरसाइकिल को छिपाने के बाद जब मामला शांत होता था तो ये मोटरसाइकिल को काटकर कबाड़ में बेच देते थे।
बरामद वाहनों का विवरण
1.मोटरसाइकिल नंबर UK08 X9657 संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 17/23 धारा 379 411 34 आईपीसी
- मोटरसाइकिल नंबर UP12 AU1657 स्प्लेंडर प्लस रंग काला संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 68/23 धारा 379 411 34 आईपीसी व 41,102 सीआरपीसी
- मोटरसाइकिल नंबर UP06V 1674 सीडी डीलक्स संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 67/23 धारा 379 411 आईपीसी 41,102 सीआरपीसी
4.मोटरसाइकिल नंबर UP20AF4694 बजाज डिस्कवर बहादराबाद क्षेत्र से चोरी
- मोटरसाइकिल नंबर UK08L 9434 स्प्लेंडर प्लस शनि देव मंदिर बहादराबाद से चोरी
- मोटरसाइकिल नंबर UP20J 3504 स्प्लेंडर प्लस रुड़की हाईवे से चोरी
- मोटरसाइकिल बिना नंबर इंजन नंबर HA10EFBHK56011 स्प्लेंडर प्लस रंग काला क्रिस्टल वर्ल्ड के पास हाईवे से चोरी
- मोटरसाइकिल नंबर DL3SAJ2424 होंडा यूनिकॉर्न लक्सर रोड से चोरी
- मोटरसाइकिल बिना नंबर इंजन नंबर 00C18M20494 स्प्लेंडर रंग काला सिंहद्वार से चोरी
- मोटरसाइकिल नंबर UA10S5602 टीवीएस स्टार सिटी रंग काला कनखल से चोरी
पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी
2.व0उ0निरी0 संतोष सेमवाल
3.उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक
4.उपनिरीक्षक जयवीर रावत
- कॉन्स्टेबल हसलवीर रावत
6.कांस्टेबल गणेश तोमर - कांस्टेबल अमित गॉड
- कांस्टेबल राजेश बिष्ट
- कांस्टेबल दिनेश
10.कांस्टेबल सुनील

