लक्सर (हरिद्वार) – 30 दिसंबर को इसरार ने अपनी दुकान से हेडपंप व अन्य सामान एवं अनीस अहमद ने अपनी दुकान से लोहे की प्लेटे व अन्य सामान चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिये गये निर्देशो पर काम करते हुए पुलिस टीम ने महिला सहित 3 चोर दबोचे। चोरी किये गये माल लोहे का हैंडपंप व लोहे की 02 प्लेटो, भारी मात्रा में सरिये के टुकडे एवं एक बिना नम्बर की बाइक के साथ दबोचा गया।
पुलिस टीम –
01.उ०नि० मनोज नौटियाल सुल्तानपुर
- उ०नि० नरेंद्र तोमर
- कानि० पंचम प्रकाश
- कानि० अजीत
- कानि० अरविंद चंदेल

