उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में पिछले 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों के सुरक्षित निकलने का रास्ता साफ हो गया है। अंदर रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों, विशेषज्ञों और श्रमिकों ने जानकारी दी है की 52 मीटर तक पाइप मलबे को पार कर गया है। लगभग 57 मीटर तक पाइप पुश होते ही मजदूरों तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह खुल जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सुरंग में रेस्क्यू कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर पर पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा, सुनिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *