हरिद्वार – सी0 रविशंकर के निर्देशन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0 के0 झा0 के मुख्य संयोजन एवं रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में जनपद हरिद्वार के ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन सेन्टर पर वरिष्ट नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन लगायी जा रही है। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन सेन्टर, जिसमे वरिष्ट नागरिकों एवं 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोस दी जा रही है। सभी कोविड-19 वैक्सीन सेन्टरस पर इण्डियन रेडक्रास के सचिव डा0 नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास स्वयंसेवक बढ चढकर सहयोग कर रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिको में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिये भी विशेष उत्सुकता दिखाई दी। कोरोना के केस बढने के कारण जन समुदाय में वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूकता बढी है। वैक्सीन सेन्टर पर वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थियों ने रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी एवं वैक्सीनेशन सैन्टरस पर सहयोग करने वाले सभी रेडक्रास स्वयंसेवकों तथा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की विशेष सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

वैक्सीन टीम में विकास देशवाल, कमल गुजराल, आशीष खंडेलवाल, पूजा गुप्ता, संगीता सहगल, डा0 उर्मिला पाण्डेय, शैलजा, सलोनी, श्रीमती पूनम, कृष्णा गुजराल, सतेन्द्र सिंह नेगी, संतोष कुमार ने सक्रिय सहभागिता की। वैक्सीनेसन का कार्य स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास स्वयं सेवक बढ चढकर सहयोग कर रहे हैं। ऋषिकुल महाविद्यालय कोविड-19 वैक्सीनेसन सेन्टर पर विशेषकर चलने फिरने में असमर्थ, अति वरिष्ठ नागरिकों को उनकी गाडी में ही बैठे हुए वैक्सीन लगवाने की भी लगातार सुविधा दी जा रही है। वैक्सीन लगवाने के बाद सभी लाभार्थी, नागरिक, जनप्रतिनिधि , साधु संत एवं पत्रकार बन्धु रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चैधरी एवं उनकी सम्पूर्ण टीम की विशेष सराहना कर रहे हैं। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक नासिर हुसैन ने भी अपनी धर्मपत्नी रूबीना निशात को वैक्सीन सेन्टर पर पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन लगवाई। लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने भी वैक्सीनेसन सेन्टर की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के साथ साथ रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी और रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा समर्पण भावना से किये जा रहे कार्यो की विशेष प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *