ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी – हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को आज एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र के गोविंदपुरा से 50 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति सुभाष नगर का रहने वाला है जबकि उसका साथी फरार है।
जानकारी देते हुए सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में शराब तस्करी की शिकायत मिल रही थी जिस पर आज टीम ने छापा मारकर ये बड़ी कार्रवाई की है। पकड़े गए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर वो ये शराब कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

