मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – हरिद्वार के कनखल थाना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध रूप से नशीले पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे, अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।


गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पूजा पुत्री राजेन्द्र व रानी पत्नी राजेन्द्र निवासी- ग्राम बैलई थाना उमरी बेगम जिला गोण्डा उ०प्र० ओर वर्तमान में बसन्त विहार फेस-1 जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को स्कूटी न0 यू0के0-08एयू-5265 से अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुए माया विहार तिराहा कनखल के पास से गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के कब्जे से 50 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल तराजू, 20,000/- रुपये नगद बरामद हुये। अभि0गण पूजा व रानी उपरेाक्त के विरूद्व थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले पर सीओ सिटी अभय सिंह ने क्या कहा सुनिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *