हरिद्वार – हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला से अपहरण किए गए 6 साल के बच्चे को पुलिस ने 9 दिन बाद बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता बच्चे को देवबंद के एक मंदिर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। 9 दिसंबर को बच्चा गायब होने की सूचना मिलने के बाद से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो बाइक सवार बच्चे को देवबंद की ओर ले जाते दिखे। बच्चे के सही सलामत मिलने के बाद माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।

एसएसपी अजय सिंह ने नगर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वहीं एसएसपी ने कहा कि इसके पीछे बच्चों की किडनैपिंग करने वाला कोई गिरोह भी हो सकता है। जल्दी ही इसका पता लगाकर गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *