हरिद्वार – हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित कडछ मौहल्ले से चोरी हुए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छह महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। एसएसपी कार्यालय में डीआईजी गढ़वाल केएस नगन्याल ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। खास बात ये है कि हरिद्वार में ही कार्यरत दो महिला आशा वर्कर ने ढाई लाख रुपए में बच्चे का सौदा किया था और बाकी अन्य चार महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम देने में उसकी मदद की थी। बच्चे को बेचकर पचास हजार की रकम भी उन्होंने ग्राहक से हासिल कर ली और बाकी की रकम बाद में देने का सौदा तय हुआ था। मगर इससे पहले ही सभी सातों आरोपी पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए।
Show quoted text

