ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने 266 फरियादियों के चेहरे पर नए साल में मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने 45 लाख की कीमत के 266 मोबाइल पिछले तीन महीनों में रिकवर किए हैं। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई।

इस दौरान अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने भी नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया। एसएसपी का कहना है की मोबाइल रिकवरी सेल लगातार लोगों के खोए हुए मोबाइल ढूंढने का प्रयास करता है, ये सभी मोबाइल कई राज्यों से रिकवर किए गए हैं। वहीं 2023 में करोड़ से अधिक के 896 मोबाइल रिकवर किए जा चुके हैं।