ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – 22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। उससे पहले उत्तराखंड परिवहन निगम ने अयोध्या धाम के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी है। हल्द्वानी रोडवेज डिपो से रोजाना रात 8:30 बजे अयोध्या धाम के लिए बस रवाना होगी।

यात्रियों में अयोध्या धाम जाने को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अयोध्या धाम के लिए बस सेवा शुरू होने से उनको काफी सहूलियत हुई है, अब सीधे हल्द्वानी से अयोध्या धाम के लिए रोडवेज की बस चलेगी। यात्रियों ने राज्य की धामी सरकार और परिवहन निगम को इसके लिए धन्यवाद किया है।

वही रोडवेज के कर्मचारी और अधिकारियों का कहना है अभी बस सेवा की शुरुआत हुई है। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। हल्द्वानी से अयोध्या धाम की दूरी 544 किलोमीटर है, वही हल्द्वानी से अयोध्या तक रोडवेज बस का किराया 745 रूपये निर्धारित किया गया है।