ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों ने मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम और प्राधिकरण पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों को उजाड़ना चाहता है। व्यापारियों को उनकी दुकानें तोड़ने को कहा जा रहा है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि पिछले 60-70 साल से व्यापारी यहां अपनी दुकान में व्यापार कर रहे हैं और आज अतिक्रमण का नाम देकर उन्हें तोड़ने की साजिश की जा रही है। जबकि कई व्यापारियों की दुकान फ्री होल्ड हो चुकी हैं।
हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदेयश ने व्यापारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा की वह व्यापारियों का अहित नहीं होने देंगे।

