हरिद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा आज हरिद्वार पहुंचे। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे 2024 के लोकसभा चुनाव में परिवर्तन का आह्वान करने के लिए 28 जनवरी को देहरादून आएंगे। 2024 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।