ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – हल्द्वानी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट हुए शामिल। अजय भट्ट ने नव मतदाताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील की, उन्होंने कहा आपके महत्वपूर्ण एक वोट से देश में सरकारें बनती हैं। एक वोट से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, चंद्रयान पर सफलता पाई गई, ऐसे कई बड़े काम देश के अंदर एक वोट से हुए हैं। ऐसे में एक वोट की क्या कीमत है, इसको समझाना बहुत जरूरी है।
अजय भट्ट ने कहा युवाओं को अधिक से अधिक मत का प्रयोग करना चाहिए, ताकि देश विकास की ओर आगे बढ़ सके। वही भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट ने कहा कि मतदान का प्रयोग कर युवाओं ने परिवर्तन कर दिखाया है।

