हरिद्वार – कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को कांग्रेस ने हरिद्वार लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वीरेंद्र रावत की जीत के लिए हरीश रावत ने जनपद में लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के विधायकों व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आज हरीश रावत ने बैठक की और एक जुट होकर कांग्रेस को जिताने की अपील की।

अपने संबोधन के दौरान हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने द्वारा किए गए कामों की याद दिलाई और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए सम्मानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कुछ लोगों के लिए मैं जायदा कुछ नहीं कर पाया लेकिन यह अवसर एक साथ रहकर पार्टी के लिए काम करने का है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने के लिए सबका एक साथ आना जरूरी है।