हरिद्वार – 2 जुलाई को अशोक सैनी की पत्नी सुनीता ने उसके पति को लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या करने व मोबाइल, पिस्टल लूटकर ले जाने के संबंध में 05 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 624/24 धारा 310(3), 115(2), 61(2) बीएनएस दर्ज कराया गया था। जिसपर कार्यवाही करते हुए लक्सर पुलिस द्वारा 02 आरोपियों अमरीश व गुरमीत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस घटना में अन्य वांछित 03 अभियुक्तों को कंवरपाल, राजीव व अजय को मृतक से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल, 04 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दबोचा गया। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को तलाश जारी है।

पुलिस टीम –
1- प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथान
2- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3-उ0नि0 लोकपाल परमार
4- उ0नि0 डिम्पल जोशी
5-हे0का0 रियाज अली-
6-हे0कानि0 विनोद कुमार
7-हे0का0 पंचम प्रकाश
8-कानि0 रविन्द्र चौहान
9-कानि0 टीकम सिह चौहान