हरिद्वार- उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए नामित हुए नरेश बंसल हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार स्थित डामकोठी पर बीजेपी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नरेश बंसल ने स्टिंग प्रकरण पर हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व में हरीश रावत का स्टिंग करने वाला आज उनका दोस्त है। बंसल ने कहा कि स्टिंग में हरीश रावत खुद घिरे हुए थे, जिसने उनका स्टिंग किया, जिसे वो कभी ब्लैकमेलर कहते थे आज साजिश के तहत वही उनका दोस्त हो गया है। वही नरेश बंसल ने बीजपी कार्यकर्ताओं को धैर्य बरतने की नसीहत दी। नरेश बंसल ने कहा कि बीजपी कार्यकताओं की पार्टी है, कार्यकर्ता को धैर्य रखना चाहिए, धैर्य रखने से एक दिन जरूर उसे मेहनत का फल मिलता है। वही निकिता हत्याकांड की घटना की निंदा की और कहा कि सरकार का प्रयास है दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। बिहार चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच चल रहे बयानबाजी पर नरेश बंसल ने कहा कि चुनाव में बयानबाजी चलती ही है, विपक्षी पार्टियों के आरोप पर बीजेपी उनको जवाब दे रही है।दरअसल नरेश बंसल देहरादून से लक्सर के खानपुर में चल रहे बीजपी के मंडल वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे, शाम को नरेश बंसल हर की पौड़ी पर गँगा पूजन भी किया। डामकोठी पर स्वागत करने वालो में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, समाजसेवी विशाल गर्ग, बीजपी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, अन्नू कक्कड़,  नरेश शर्मा, भूपेंद्र कुमार, सुनील प्रजापति, सुनील सैनी , विपुल बंसल, रोहित साहू समेत कई कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *