देहरादून – देहरादून निवासी सचिन कुमार ने 112 पर सूचना दी कि सिटी कैमिस्ट शाप के पास से जा रहा था तभी पीछे से आकर एक अज्ञात व्यक्ति मेरे हाथ से टैब छीनकर भाग गया। इस सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा शिकायतकर्ता से पूरी जानकारी जुटाई और घटना से अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं शिकायतकर्ता की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0- 245/24 धारा-304 (2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 28 जुलाई को घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी को बद्रीश कॉलोनी के जंगल से छीने हुए टैब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समय पेश किया गया।

पुलिस टीम –
1.उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी फव्वारा चौक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
2.का0 मुकेश जोशी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
3.का0 अनिल नेगी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।