हरिद्वार – उत्तराखंड में बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में हरजीत सिंह को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिद्वार पहुंचने पर बीजपी प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने हरजीत सिंह का फूल माला, आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।इस दौरान हरजीत सिंह ने महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश में संगठन को और भी ज्यादा मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में भी हरिद्वार जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर बीजेपी का ही अध्यक्ष है और हरिद्वार में होने वाले आगामी जिला पंचायत चुनाव में फिर से बीजेपी का ही परचम लहराएगा। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, जिला मंत्री आशु चौधरी, पार्षद विपिन चौहान, नितिन चौहान, आलोक चौहान, पार्थ दूबे, विदित शर्मा, आनंद सिंह, विपिन चौधरी, अभिनव, अंकित, हरेंद्र, लव शर्मा, सौरभ चौहान, गौरव चौहान, पुनीत सैनी, सीताराम अरोड़ा, आलोक कुमार और मनीष गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *