हरिद्वार – मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “नशा मुक्ति देवभूमि अभियान को साकार करने के लिये जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जमदग्नि कॉलेज सुल्तानपुर रोड लक्सर में जाकर छात्र छात्राओं के साथ पुलिस पाठशाला आयोजित कर नशे से दूर रहने एवं नशे से होने वाली घातक बीमारियों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं अपने-अपने क्षेत्र में छात्रों को परिजनों एवं गांव वासियों को जागरुक करने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को नये कानून, महिला अपराध, बाल अपराध व आत्मरक्षा साइवर धोखाधड़ी व साइवर अपराधो से बचने के तरीके से भलि भांति जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *