हरिद्वार – 2 अक्टूबर को आदर्श नगर रूडकी निवासी महावीर सिंह द्वारा अज्ञात चोरो के विरुद्ध घर की अलमारी से लगभग 08 लाख की ज्वैलरी व नकद 50 हजार रूपये चोरी के संबंध में मु0अ0सं0 630/24 थारा 305ए, 317(4) बीएनएस में पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल टीमें गठित कर घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसपर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के पर्यवेक्षण में अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा अलग अलग टास्क पर काम करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को चैक करने और मुखबिर तंत्र की मदद से 02 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हाथ लगी। जिनके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त पिता-पुत्र हैं अभियुक्त यासीन (पिता) के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद, हापुड, बरेली, राजस्थान, देहरादून में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलखुवा में हिस्ट्रीशीट भी प्रचलित है।
आरोपी बेहद शातिर हैं। बाप अपने दोनो बेटों के साथ दिनभर रैकी कर रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के एक अन्य बेटों की भी तलाश जारी है। आरोपियों में बाप अनपढ़ है तो वहीं बेटा सातवीं पास है।
पुलिस टीम –
1- नरेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की
2- व0उ0नि0 धर्मेंद्र राठी
3-म0उ0नि0 अंशु चौधरी
4- उ0नि0 अषाढ़ सिंह पंवार
5- उ0नि0 पुष्कर सिंह चौहान
6- हे0कां0 362 मनमोहन भण्डारी
7- हे0कां0 272 नूर अहमद
8- हेकानि0 321 प्रवीण
9- हेकानि0 230 मेजर सिह
10- हे0का0 गुलशन नेगी
11- हे0का0 विपिन बर्थवाल
12- हे0का0 बलविन्द्र
13- हे0का0 सन्दीप
14- का0 लईक अहमद

