हरिद्वार – देश में खाने पीने की चीजों में थूक और यूरिन मिलाने के वीडियो सामने आने के बाद देश में लगातार इसको लेकर चर्चा चल रही है। वहीं योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए। इस तरह की घटनाओं से इस्लाम बदनाम होता है। बार बार इस तरह की घटनाएं होने पर आश्चर्य है कि मुस्लिम धर्म गुरु मौन साध लेते हैं। ऐसे विषयों पर प्रखरता के साथ इसका विरोध करना चाहिए। यह सब सभ्य समाज के लिए कलंक के समान है।

बता दें कि योग गुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने आज कनखल में कन्या पूजन किया और इस दौरान उनके द्वारा यह बयान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *