हरिद्वार, 24 अक्टूबर – हरिद्वार में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर शनिवार सुबह 4 बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाली 4 बसों को सीज कर दिया गया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से स्लीपर, लग्जरी और पर्यटक बसों की जांच की गई। इस दौरान परमिट शर्तों के उल्लंघन, पर्यटक परमिट के गलत इस्तेमाल, बसों की संरचना में अनधिकृत बदलाव और सुरक्षा मानकों में कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने फिटनेस, रिफ्लेक्टर, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। इसके अलावा मालवाहक और अन्य व्यावसायिक वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने कहा कि दो दिनों में करीब 100 बसो पर कार्रवाई हो चुकी है। यात्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *