हरिद्वार – दशहरा पर्व पर हिंदू धर्म में शस्त्र पूजन की परंपरा है। हरिद्वार में साधु संतों द्वारा अखाड़े में भी विधि विधान से शस्त्र पूजन किया जाता है। आज कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में नागा संन्यासियों ने परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन किया।
अखाड़े में नागा संन्यासियों के पारंपरिक भाले सूर्य प्रकाश और भैरव प्रकाश के साथ अन्य दूसरे तलवार खंजर और आधुनिक हथियारों का भी पूजन किया गया। शस्त्र पूजा कर संतों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के अपने संकल्प को भी दोहराया। संतों का कहना है कि जब भी राष्ट्र पर खतरा हुआ है नागा संन्यासियों ने उसकी रक्षा के लिए शस्त्र उठाए हैं।

