हरिद्वार – उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा बीती रात गंगनहर का पानी रोक दिया गया। हरिद्वार से कानपुर तक जाने वाली गंगनहर की साफ सफाई के लिए 20 दिन के लिए वार्षिक बंदी की जाती है। लिहाजा हर की पौड़ी समेत अन्य कई घाटों पर आज पानी न के बराबर है।

हर की पौड़ी पर पानी न होने की वजह से श्रद्धालु निराश दिखे। दूसरे राज्यों से हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बंदी की सूचना नहीं होने की बात कही। हालाकि कुछ श्रद्धालुओं ने मालवीय घाट पर बीच गंगा में जाकर स्नान कर लिया। लेकिन कई श्रद्धालुओं को मायूस लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं का कहना है की प्रशासन को गंगा बंदी का साइन बोर्ड लगाने चाहिए थे ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न झेलनी पड़े।

अनिल निमेश एसडीओ यूपी सिंचाई विभाग का कहना है कि गंग नहर की मरम्मत और सफाई के लिए यह वार्षिक क्लोजर किया जाता है। उन्होंने कहा की हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान लायक जल छोड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *