हरिद्वार – खाने पीने की चीजों में आपत्तिजनक चीजें मिलाकर बचने के मामले पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत ने कहा कि ऐसे घृणित काम करने वाले लोगों से पुलिस को निपटना चाहिए। लेकिन इसे जेहाद का नाम देकर एक समुदाय को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए। हरीश रावत ने कहा कि चंद लोगों की वजह से पूरे समुदाय को निशाना बनाया जाना ठीक नहीं है। अगर कोई हिंदू अपराध करता है तो क्या सभी हिंदुओं को दोषी मान लिया जाएगा।

हरीश रावत ने कहा कि इससे पहले भी लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे शब्दों को प्रचारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *