देहरादून – 19 अक्टूबर को कनक गांव चंपावत निवासी राजेंद्र नाथ ने थाना नेहरू कॉलोनी में एक प्रार्थना पत्र देकर बताया किया, उनकी बहन प्रभा जो बाल विकास में सुपरवाइजर के पद पर है और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच में कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है और दोनों अलग अलग रहते है। आज सुबह मेरे जीजा विनोद गिरी गोस्वामी जो रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है द्वारा रुद्रपुर से देहरादून आकर मेरी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित रूम पर आ कर जान से मारने की नीयत से मेरी बहन का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। यह देखकर मेरा 7 वर्षीय भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहाँ आए तो पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी मेरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया। जिस पर आसपास के लोगो द्वारा मेरी बहन को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

उक्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल प्रभाव से थाना नेहरू कॉलोनी अभियोग मु0अ0स0 336/ 24 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया ! उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त अपनी गाड़ी को लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटना स्थल पर आ रहा है जिस पर टीम द्वारा 20 अक्टूबर को अभियुक्त विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस टीम –

(1) व0उ0नि0 योगेश दत्त थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) का0 298 विक्रम बंगारी थाना नेहरू कॉलोनी।
(3) का0 1572 नीरज सामंत थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *