हरिद्वार – आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड व जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में हाल ही में तैनात जिला आबकारी अधिकारी हरीश चन्द जोशी के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

टीम ने अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ हरिद्वार में मुखविर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। दिनारपुर, पथरी, सहदेवपुर, शाहपुरशीतलाखेडा, भारापुर भौरी, अलीपुर, कटारपुर, खालाटीरा, डालूवालामजवता, ज्वालापुर, विष्णुघाट, खडखडी, डेराकलाल, प्रतापपुर, रायगडी, रायसी, फूलगड, शिवगड, हस्तमोली, माडाबेला, पीतपुर, नारसन, लिब्बरहेडी, नाथूखेडी, मुण्डलाना, हरजोलीजट, भगवानपुर चन्दनपुर, ईमलीखेडा, गोलभठ्ठा, रायपुर भगवानपुर, 27 आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया व 469.40 ब०ली० देशी, विदेशी व कच्ची शराब बरामद की गयी। तथा 02 वाहनों को धारा 60 / 72 के तहत कब्जे में लिया गया एवं 8400 किलो ग्राम लहन बरामद करके मौके पर लहन को नष्ट किया गया।

अधिकारी ने बताया कि टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

