हरिद्वार – हरिद्वार और बिजनौर वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो वन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी वन तस्कर गिरोह में शामिल हैं। इस गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वन तस्कर गिरोह हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जंगलों में खैर के पेड़ो का कटान करते चले आ रहे थे। अब तक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह के अन्य महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, आगे भी दबिश जारी रहेगी और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां की जाएंगी।

