हरिद्वार – हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में अंदर से बंद मकान में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंची तो एक पुरुष और 2 महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टिया एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस को तीनों के शव घर के अंदर मिले हैं। किरायेदारों की ओर से पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। डेड बॉडी के पास से रिवाल्वर और बेसबॉल का डंडा भी मिला है। बताया जा रहा है कि राजीव अरोड़ा नाम के शख्स ने पहले पत्नी और सास पर बेसबॉल के डंडे से हमला किया उसके बाद रिवाल्वर से गोली मारकर हत्याकर ली। शुरुआती तौर पर मामला घरेलू झगड़े का बताया रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या और सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

रिहायशी इलाके में डबल मर्डर और सुसाइड से सनसनी मची हुई है। मौके पर पहुंचे हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जल्द मामले का किया जाएगा खुलासा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *