ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – नगर निगम हल्द्वानी में चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के मेयर प्रत्याशी चुनाव प्रचार के साथ ही एक दूसरे को अपने बयानों से घेरने में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी पर निशाना साधा तो बीजेपी प्रत्याशी ललित जोशी ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा को आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए क्योंकि जिनके घर शीशे के हो वह दूसरे के घरों में पत्थर नहीं मारा करते। दरअसल भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकरियों के साथ अत्याचार करने वाली समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी को खुद का राज्य आंदोलनकारी का बोर्ड हटा देना चाहिए। जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर यह आरोप लगाने से पहले यह बताएं कि समाजवादी पार्टी के सर्वे सर्वा मुलायम सिंह यादव को किस की सरकार में पद्मश्री पुरस्कार मिला। ललित जोशी ने कहा कि उन्हें किसे को सर्टिफिकेट दिखाने और किसी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।

