देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री नेे विश्व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री नेे कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक अपना जीवन निर्वाह करने का अधिकार है। स्वतंत्रता और समानता, मानवाधिकार के दो महत्वपूर्ण विषय है। हमें मानवाधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक सम्पादन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *