कलियर (हरिद्वार), 1 फरवरी – संत शिरोमणि रविदास जी जयंती के अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीजेपी पूर्व प्रत्याशी मुनिश सैनी ने कलियर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में जाकर संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

मुनीष सैनी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भेदभाव, ऊँच-नीच और असमानता के विरुद्ध आवाज़ उठाकर एक समतामूलक समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की, जो आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

मुनीष सैनी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के साथ इस दौरान हकीमपुर तुर्रा इमली कमालपुर भारापुर भोरी बेलडी रहमतपुर आदि गांवों में पहुंचे।


