हरिद्वार, 1 फरवरी – बजट 2026–27 के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विकसित भारत केवल भविष्य का स्वप्न नहीं, बल्कि आज की ठोस कार्ययोजना है।

सुनील सैनी ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट भारत की आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक शक्ति को सुदृढ़ करते हुए उसे नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला दूरदर्शी विकास-दस्तावेज़ है। यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सभी को केंद्र में रखकर समावेशी, संतुलित और टिकाऊ विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप: देश के अगले 25 वर्षों की विकास-दिशा को तय करता बजट, इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास के केंद्र में स्थापित करना, कनेक्टिविटी, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन को नई गति, मैन्युफैक्चरिंग और रणनीतिक क्षेत्रों को सशक्त करना: सेमीकंडक्टर, बायो-फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स में आत्मनिर्भरता, कृषि और ग्रामीण भारत का सशक्तिकरण, तकनीक, निवेश और अवसंरचना से किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प, युवा शक्ति और कौशल विकास पर विशेष बल: शिक्षा से रोजगार तक की स्पष्ट और व्यावहारिक रणनीति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन: समान अवसर, सम्मान और आर्थिक भागीदारी का विस्तार,स्वास्थ्य, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का विकास: आयुष, मेडिकल टूरिज़्म और तीर्थ स्थलों को बढ़ावा, टियर-2 और टियर-3 शहर : नए विकास इंजन: रोजगार, नवाचार और क्षेत्रीय विकास को मजबूती, हरित ऊर्जा और सतत विकास: भविष्य-सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित अर्थव्यवस्था की नींव बजट 2026–27 केवल आर्थिक प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि 2047 तक आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्व-नेतृत्वकर्ता भारत के निर्माण का दृढ़ संकल्प है।

इस दूरदर्शी और राष्ट्रहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *