हरिद्वार, 2 फरवरी – जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रेसवार्ता में माता मंदिर के संस्थापक और जाने-माने संत रहे स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति स्थापना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हरिद्वार में कई राजनीतिक और आध्यात्मिक हस्तियों का जमावड़ा लगने जा रहा है।
भारत माता मंदिर के संस्थापक और जाने-माने संत रहे स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के समाधि स्थल पर उनकी मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, साधु संत और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी। 4, 5 और 6 फरवरी को भूपतवाला स्थित समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में देश और विदेश से आए कई सनातनी धर्मावलंबी भी शामिल होंगे।
आश्रम के मौजूदा अध्यक्ष जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

