हरिद्वार – लक्सर निवासी रवि राठौर ने 1 फरवरी को थाना कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर 4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर लूट की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
लूटपाट की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले के जल्द खुलासे के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने जांच के दौरान 4 संदिग्ध व्यक्तियों के जानकारी जुटाई। 2 फरवरी को चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से 3 संदिग्ध को दबोचा जिनका हुलिया वारदात में शामिल आरोपित से मिलता जुलता था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़ में आए संदिग्धों के कब्जे से लूटी गयी कुल ₹185000/- नकदी, वारदात में इस्तेमाल मोटर साईकिल, पीड़ित का आधार कार्ड व 01 बैग बरामद किया।
पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि वह लक्सर स्थित परचून की दुकान पर पिछले 6-7 साल से काम करता था व ई-रिक्शा से परचून का सामान अन्य दुकानदारों को सप्लाई करता था। लेकिन लाला जी से अनबन होने पर कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया। उसे पता था कि बेचे जाने वाले सामान का कलैक्शन रवि नाम का युवक करता है और हर रविवार को सुल्तानपुर की तरफ से दुकानों से पैसे के कलैक्शन की मोटी रकम लेकर लाला जी को लाकर देता है।
आरोपी गुलशेर ने अपने गाँव के साथियों सलमान, फरमान और साहिल को रवि के बारे में बताया। वारदात के दिन चारों ने दोपहर के वक्त साथ मिलकर रवि को डन्डो से पीटा और पीठ पर टंगा कलैक्शन के पैसों वाला बैग छीनकर फरार हो गये ।
पुलिस टीम –
व.उ.नि. लोकपाल परमार
उ0नि0 नरेन्द्र सिंह
अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल
हे0का0 विनोद कुमार
हे0कानि0मनोज मिनान
कानि0 अनुप पोखरियाल
कानि0 सन्दीप रावत
कानि0 किशोर नेगी।

