हरिद्वार – हरिद्वार में यातायात व्यवस्थित करने के लिए ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारित किया जा रहा है। रिक्शा और रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन करने के बाद एक क्यूआर कोड भी जारी किया जा रहा है।

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ ऑफिस में डीएम मयूर दीक्षित ने ई-रिक्शाओं पर क्यूआर कोड लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस क्यूआर कोड के जरिए ई रिक्शा और ड्राइवर की पूरी इनफार्मेशन मिल सकेगी। जिससे उसके निर्धारित रूट का पता चलेगा और नियमों के उल्लंघन को भी रोका जा सकेगा।

हरिद्वार एआरटीओ निखिल शर्मा के मुताबिक हरिद्वार शहरी क्षेत्र में 12 हज़ार से ज्यादा ई रिक्शा दौड़ रही हैं। उन्हें नियंत्रित करने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। हर ई रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चल चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *