हरिद्वार – जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने ज्वालापुर के नाथनगर में शिवावतार परम योगी गुरू गोरक्षनाथ की धूनी में पवित्र अग्नि प्रज्जवलित की। वे पत्रकार महंत ललितेन्द्र नाथ के आमंत्रण पर उनके आवास परिसर में स्थित नवनिर्तित पूजा गृह पहुंचे और विधि विधान के साथ शिवावतार योगी गुरू गोरक्षनाथ के पवित्र अग्नि कुण्ड ‘धूनी’ में अग्नि प्रज्जवलित की। पूजन और हवन आदि समस्त धार्मिक कर्मकांड पंडित गिरीश चन्द्र मिश्रा ने संपन्न करवाये।
इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेशन स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज ने कहा कि संयासियों और नाथों का गहरा रिश्ता है, हमारी उपासना की विधि अलग हो सकती है, लेकिन वैदिक मंत्र, लोकोचार वेद, पुराण सब एक ही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह वृक्ष एक होता है और उसकी शाखाएं अलग-अलग होती हैं। उसी तरह सबका ईश्वर एक ही है। स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने वरिष्ठ पत्रकार शोभानाथ जी के व्यक्तित्व के बारे में उनके पुत्र महंत ललितेन्द्र नाथ से जानकारी प्राप्त की और शोभानाथ जी की कर्मस्थली का गौर से देखा।
इस मौके पर विधायक मदन कौशिक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला, डॉक्टर शिवशंकर जायसवाल, आदेश त्यागी, रजनीकांत सुनील दत्त पांडेय, संजय आर्य, दीपक नौटियाल, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, राहुल वर्मा, आशीष मिश्रा, प्रतिभा वर्मा, नरेश दीवान शैली, डॉ०संतोष चौहान आदि अनेक पत्रकारगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

