हरिद्वार – हरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा जोर-शोर से चल रही है। जिला प्रशासन भी शिव भक्त कावड़ियों की सुविधा के लिए सभी तरह की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। नजीबाबाद रोड पर लगे कैंप में पहुंचकर डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उन्हें फल बांटे। अधिकारियों ने कांवड़ियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही ड्यूटी में लगे हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन हाईवे का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को कुंभ मेले से पहले हाईवे का निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *