हरिद्वार – जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस द्वारा ट्रेनो॑ में चोरी करने वाले शातिर चोरोऺ॑ का खुलासा हुआ है।
अभियुक्त इतने शातिर थे कि जरा सी देर में मोबाइल, लेडीस पर्स, जेंट्स पर्स इत्यादि चोरी कर लेते थे और मोबाइल को अपने तीसरे साथी के पास ले जाकर मोबाइल का लॉक तोड़कर एवं नया पिन कोड बनाकर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। पकड़ा गया अभियुक्त अंश शर्मा वर्ष 2024 में मोतीचूर के पास ट्रेन डकैती के मामले में भी जेल गया था।
25 जनवरी 2026 को अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन जम्मू से ऋषिकेश की यात्रा के दौरान ट्रेन संख्या 14610 हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 9 से गुजरात के रहने वाले पीयूष चंद्रकांत मोदी की लिखित शिकायत कि ट्रेन के रेलवे स्टेशन हरिद्वार से सुबह लगभग 7:15 बजे चलने पर वादी की पत्नी का लेडिस पर्स जिसमें दो फोन एप्पल आईफोन (पत्नी का) व वीवो (स्वयं का) एवं एप्पल एयरपॉड, ₹20000 नकद, जेंट्स पर्स जिसमें चार डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, डीएल, आरसी रखे थे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध मे थाना जीआरपी देहरादून में जीरो एफआईआर दर्ज होकर नियमानुसार 29 जनवरी को थाना जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 305 (b) दर्ज किया गया।
दोनों शातिर अभियुक्तगण अंश शर्मा एवं बलदेव सिंह रावत बेहद शातिर है जो मोबाइल चोरी करने के बाद मात्र कुछ घंटे में एटीएम व यूपीआई के माध्यम से पैसा निकाल कर मोबाइल को 1000 से ₹1500 में राह चलते लोगों को बेच देते थे। 25 जनवरी को चोरी हुए मोबाइल से इन दोनों शातिरों द्वारा देहरादून राजपुर रोड स्थित एटीएम से दो बार में ₹1000 निकाले। जिसमें इन दोनों के चेहरे आ गए। सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा बैंक से संपर्क कर संबंधित एटीएम से फुटेज प्राप्त किए गए जिनको देखकर स्पष्ट हुआ कि ये दोनों शातिर थाना जीआरपी हरिद्वार से पहले भी जेल जा चुके हैं। दोनों शातिर चोरों की दिन रात तलाश करते हुए थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा दोनों शातिर चोरों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा अपने तीसरे साथी दीपक सेमवाल जो लॉक तोड़ता था एवं नए यूपीआई पिन का नंबर बताता था, के घर से चोरी हुआ एप्पल आईफोन एवं एयरपॉड को बरामद करवाया गया। तीनों अभियुक्तगणों को हरिद्वार लाकर न्यायालय के आदेश में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा गया। टेक्निकल तरीके से अभियुक्तों को पकड़ने पर कप्तान अरुणा भारती द्वारा विवेचक प्रमोद कुमार एवं पूरी थाना जीआरपी हरिद्वार टीम को शाबाशी दी है।
उपरोक्त घटना में पकड़े गए 2 शातिर अंश शर्मा मुरादाबाद एवं बलदेव सिंह रावत टिहरी गढ़वाल, चलती ट्रेन में लोगों के मोबाइल, पर्स, हैंडबैग्स इत्यादि चोरी करने में एक्सपर्ट हैं। यह दोनों शातिर ट्रेन में लोगों के मोबाइल चोरी करके देहरादून में रहने वाले अपने तीसरे साथी दीपक सेमवाल से अक्सर देहरादून घंटाघर के आसपास मिलते थे जो मोबाइल के लॉक तोड़कर और यूपीआई का नया पिन बनाकर इन दोनों को एटीएम से पैसा निकालकर लाने को बोलता था।
उपरोक्त अभियोग में धारा की बढ़ोत्तरी करने के पश्चात धारा-305(बी), 317(2), 3(5) बीएनएस में गिरफ्तार किये गये, तीनो अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम –
उ0नि0 प्रमोद कुमार
अ0उ0नि0 श्यामदास
कान्स जाहुल हसन
कान्स ईश्वर नेगी
कान्स दीपक चौधरी SOG GRP
कान्स मनोज कुमार SOG जीआरपी।

