हरिद्वार – गायत्री तीर्थ, शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के अंतर्गत प्रावीण्य छात्र पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रामकृष्ण परमहंस सभागार में किया गया। परीक्षा में जनपद के 210 विद्यालयों के लगभग 38 हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रुड़की तहसील स्तर पर डीपीएस दौलतपुर, हरिद्वार की कक्षा 7 की छात्रा वाणी चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल एवं प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

