हरिद्वार – हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जन चौपाल आयोजित हुई। श्यामपुर क्षेत्र स्थित आर्यनगर गाजीवाली में मुख्यमंत्री ने साधु संतों की मौजूदगी में स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, राज्यमंत्री, भाजपा नेता और जनपद के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की जन चौपाल में हजारों की तादाद में स्थानीय जनता के साथ जिले भर से लोग पहुंचे थे।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र की जनता जो जिला मुख्यालय तक अपनी समस्याएं लेकर नहीं जा सकती। ऐसे लोगों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में आयोजित हो रहे जन चौपाल में अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। जिनका निराकरण भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *