हरिद्वार – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द हरिद्वार दौरे पर आने वाले हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर शासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में अमित शाह हरिद्वार के बैरागी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे।
मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे समेत शासन और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने बैरागी मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।
वहीं गृहमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारी पूरी तरह से गोपनीयता बरत रहे हैं और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।
बाइट – आनंद वर्धन, मुख्य सचिव उत्तराखंड।

