हरिद्वार – हरिद्वार में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देशित किया था। आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान से अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए, जो कि 6 कुंटल पॉलीथिन के बैग थे, जिन्हें जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदर का एक लाख का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक एवं बैग का भंडारण, विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, अनाधिकृत प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान रेल चौकी ज्वालापुर के इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *