हल्द्वानी, 23 मार्च – सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई।

कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार व विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है।

कार्यक्रम के दौरान 6 पात्र महिलाओं निशा जोशी, इंदिरा आर्या, ममता भट्ट, अर्चना नेगी राधा भंडारी और तारा सान्याल को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। इसके साथ ही रीप परियोजना के तहत विभिन्न महिलाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सहायता राशि की चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चहुंमुखी विकास किया है और उत्तराखंड 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र पांडे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *