हरिद्वार, 14 जून – सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब। सुबह से ही बड़ी संख्या में गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं श्रद्वालु।

हरकी पौड़ी समेत तमाम घाटों पर देश के अलग अलग राज्यों के आये लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं, पुलिस के अधिकारी और जवान विभिन्न स्थानों में मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

वहीं सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर मेला क्षेत्र को 6 सुपर जोन, 16 जोन एवं 46 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह पूरे मेला क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *