हरिद्वार, 14 जून – सोमवती अमावस्या स्नान की पूर्व संध्या पर हरिद्वार के हरकी पौड़ी पर गंगा आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हरकी पौड़ी और आस पास के घाटों का निरीक्षण किया।
वहीं हरकी पौड़ी और आसपास के घाटों पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। पुलिस के जवान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर तैनात हैं।

